महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शासकीय कार्यों के हित में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निचलौल तहसील में बड़ा बदलाव किया है। आदेश के अनुसार, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता को अब उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट निचलौल का कार्यभार सौंपा गया है। वे न्यायिक दायित्वों के साथ-साथ यह अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
वहीं वर्तमान उपजिलाधिकारी निचलौल नन्द प्रकाश मौर्या को उप भूमि अध्यापति अधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
