प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में मनाया गया द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विमलेश कुमार पाण्डेय

घुघली/महराजगंज। घुघली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चंद्रयान-3 की सफलता को याद करते हुए छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने छात्रों को इसरो की उपलब्धियों से अवगत कराया तथा विद्यार्थियों को बड़ा लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करने की सीख दी। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

शिक्षक डॉ. धनंजय मणि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शुभांशु शुक्ला जैसे अंतरिक्ष यात्रियों से प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने छात्राओं साहिबा, अनुष्का और अफरीना को सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों व चंद्रयान-3 के प्रारूप की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. त्रिपाठी ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *