हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ एवं असंवैधानिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस और इमिग्रेशन टीम ने कूटरचित भारतीय दस्तावेजों के साथ एक थाई महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी सहित अन्य भारतीय दस्तावेज मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, सोनौली स्थित इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर आव्रजन अधिकारी हिना तोमर द्वारा थाईलैंड निवासी चोन चुटिचिराफट (43) से पूछताछ की गई। अभिलेखों की जांच के दौरान सामने आया कि महिला ने कथित रूप से छलपूर्वक अपना नाम बदलकर कूटरचित भारतीय दस्तावेज तैयार कराए थे और उनका अनधिकृत रूप से इस्तेमाल कर रही थी।
इमिग्रेशन टीम ने महिला को हिरासत में लेकर सोनौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में थाना सोनौली में मु0अ0सं0 77/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS), आधार अधिनियम, विदेशी अधिनियम, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम तथा संबंधित अन्य कानूनों की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय, महराजगंज के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता: चोन चुटिचिराफट, उम्र 43 वर्ष, निवासी थाईलैंड।

