परतावल में पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/महाराजगंज। नगर पंचायत परतावल में शुक्रवार को यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, अधूरे कागजात तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर सख्ती बरती गई। कार्रवाई में कई वाहनों का चालान काटा गया, जिससे करीब दस हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।

अभियान का नेतृत्व चौकी प्रभारी एसआई शुभम् चौबे कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और अनुशासित यातायात सुनिश्चित कराना पुलिस की प्राथमिकता है। लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

चेकिंग अभियान में एसआई शुभम् चौबे के साथ हेड कांस्टेबल रमेश कुमार तथा कांस्टेबल विनय गौड़ सक्रिय रूप से मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *