कुत्ते को बचाने में कार गड्ढे में गिरी, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

परतावल /महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल–पनियरा मार्ग पर रविवार देर रात एक अजीब वाकया सामने आया। डॉक्टर मुशीर खान की निसान मैग्नाइट कार खालिद मिल्ली स्कूल के पास पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर मुशीर खान परतावल से अपने घर हरपुर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सीधे पानी से भरे गड्ढे में समा गई। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बाहर निकल आया और अपने घर चला गया।

सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे पानी में आधी डूबी कार देखी तो हड़कंप मच गया। तत्काल परतावल पुलिस चौकी को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी अमित सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार डूबी देख पुलिस को आशंका हुई कि कहीं कोई अंदर फंसा न हो। तत्काल कांस्टेबल वासुदेव यादव और राजू यादव पानी में उतरे और तलाशी ली। राहत की बात यह रही कि कार खाली निकली

बाद में पता चला कि कार मालिक सुरक्षित अपने घर पहुंच चुका है। पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलवाकर कार को पानी से बाहर निकलवाया। देर रात हुए इस घटनाक्रम से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *