पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में चार हजार छात्रों की भागीदारी से  निकली भव्य तिरंगा यात्रा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

परतावल/महराजगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को परतावल बाजार स्थित पंचायत इंटर कालेज से एक वृहद एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग चार हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी और प्रधानाचार्य डॉ. दीनबन्धु शुक्ल ने किया। यात्रा के दौरान छात्र 200 मीटर लंबा तिरंगा और हजारों की संख्या में हाथों में छोटे-छोटे ध्वज लेकर लगभग तीन किलोमीटर नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों की गूंज और तिरंगे की लहराहट ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करते हैं। संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने हर घर तिरंगा अभियान को हर भारतीय के लिए गर्व का विषय बताया और इसे स्वतंत्रता संग्राम की यादों से जोड़ने का माध्यम बताया। वहीं, प्रधानाचार्य डॉ. दीनबन्धु शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान और उनके महत्व को समझना हर नागरिक का कर्तव्य है, और तिरंगा यात्रा समाज में एकता व अखंडता का संदेश देती है।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल, विनोद कुमार सिंह, आनंद सोनी, अवधेश कुमार, डॉ. अंशुमान त्रिपाठी, अजीत श्रीवास्तव, दीपांकर पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय, प्रमेन्द्र वर्मा, कन्हैया लाल यादव, दिग्विजय यादव, शौरभ पाठक, सोनू विश्वकर्मा, रजत तिवारी, अजय कुमार सैनी, दिनेश उपाध्याय, महेंद्र यादव, आलोक उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *