घुघली में गूंजी देशभक्ति की गूंज, ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विमलेश कुमार पाण्डेय

घुघली /महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को घुघली ब्लॉक परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा थामे शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत और गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सुभाष चौक पर पहुंची। यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा— “तिरंगा हमारी आन-बान और शान है, इसके सम्मान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए हर नागरिक को संकल्पित रहना चाहिए।”

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राजकुमार, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, मंडल महामंत्री निहाल सिंह, मनोज जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय गौरव की भावना चरम पर रही और नगरवासी गर्व से ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *