फर्जी टीईटी सर्टिफिकेट से बना सहायक अध्यापक, 9 साल बाद बर्खास्त

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

एसटीएफ जांच में खुलासा, बीएसए ने सेवाएं समाप्त कर FIR और वसूली का दिया आदेश

महराजगंज- शिक्षा विभाग ने नियुक्ति में फर्जीवाड़ा करने वाले एक शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी सेवाएं समाप्त कर दीं। मामला भिटौली थाना क्षेत्र निवासी आरोपी शिक्षक शुभचंद यादव को वर्ष 2016 में सिसवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हेवती में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि शिक्षक का वर्ष 2015 का शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाण पत्र कूटरचित था। इस गंभीर खुलासे के बाद एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी का वेतन पहले ही रोक दिया गया था।
बीएसए ने आदेश जारी कर न केवल आरोपी की सेवाएं समाप्त कर दीं, बल्कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और अब तक प्राप्त वेतन की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू करने का निर्देश दिया है।
शिकायत पर जांच के बाद बीएसए रिद्धी पांडेय ने आरोपित शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।


उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर नियुक्त होने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *