हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय
भिटौली/महराजगंज: विकास खंड परतावल के बेलवा बुजुर्ग नूरन टोला मे आज ग्रामीणों ने विधुत का तार बदलने एवं घरों के समीप से गुजर रहें तारों को थोड़ा दुरी बनाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूचना के अनुसार बेलवा बुजुर्ग के नूरन टोला में विगत कई सालो से ग्रामीण बिजली के नंगे तार के वज़ह से ग्रामीण भय के साये में जी रहें है।
मालूम हो कि बिजली का नंगा तार कई लोगों के घरों के नजदीक से गुजरा है। साथ ही साथ विजली का नंगा तार जमीन से काफ़ी कम ऊचाई से गुजरा है। जिसको लेकर ग्रामीण काफ़ी परेशान रहते हैँ। ग्रामीणों ने इसका विरोध प्रदर्शन करते हुए विजली का तार ठीक करने के लिए कहा। प्रधान प्रतिनिधि नुरुलऐन ने बताया की विगत दो माह पूर्व विजली का नंगा तार जमीन पर गिर गया। संयोग अच्छा था की रात का वक्त था कोई हताहत नहीं हुआ। विगत एक सप्ताह पूर्व तार का केबलिंग करने तथा बिजली का पोल गाड़कर बिजली की आपूर्ति ठीक करने के लिए एक प्रार्थना पत्र विधुत उपकेंद्र परतावल दिया गया था। मौके पर जे ई द्वारा भौतिक निरिक्षण भी किया गया लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने आज गांव के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर विजली व्यवस्था ठीक करने की मांग की।
प्रदर्शनकरियो मे रामचंद्र, जगदीश, रामकिशुन, महेंद्र, महेन्द्र, हरिलाल, सुरेश, प्रिन्स कुमार, ज्ञानती देवी, लक्ष्मी देवी, अवतारी देवी, शिमला प्रमिला, सुभावती आदि मौजूद रही।

