हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय
परतवल/महराजगंज:थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार रात पशु तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। चौकी प्रभारी अमित सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर पंचायत इंटर कॉलेज के पास एक पिकअप वाहन में गौवंश को लादकर बिहार भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और पंचायत इंटर कॉलेज के पास संदिग्ध हालत में खड़ी एक पिकअप की तलाशी ली। जांच में वाहन से पांच गौवंश बरामद किए गए।
पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन स्वामी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं 3, 5A, 8 और 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार तस्कर की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि एक गौवंश की मौत भी हो गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और असली मास्टरमाइंड को पकड़ने के प्रयास कर रही है।कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में अंकित चौरसिया, संदीप सिंह, हैदर अली, सर्वेंद्र कुमार और संतोष प्रजापति मौजूद रहे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया।

