महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में जनपद के सभी अधिकारी 20 जुलाई को सोहगीबरवा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे । और वहां जनकल्याण शिविर का होगा आयोजन।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अनूठी पहल।
सोहगीबरवा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का होगा निस्तारण।
प्रशासन आपके द्वार के तहत जनपद के सर्वाधिक दूरस्थ गांवों में जाकर अधिकारी करेंगे लोगों की समस्याओं का निस्तारण। सभी जिलास्तरीय अधिकारी और कार्यदाई संस्थाओं के प्रमुख रहेंगे मौजूद। अभी सोहगीबरवा क्षेत्र में पहुंचने के लिए जाना पड़ता है नेपाल और बिहार होकर और बरसात में इस क्षेत्र का जनपद संपर्क कट जाते हैं ।

