धूमधाम से होगा R.N. Automobiles के नए Hero शोरूम का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



सिसवा रोड, ढोढिला-घुघली में 20 अगस्त को होगा उद्घाटन, वाहन प्रेमियों को मिलेंगी Hero की नई रेंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

घुघली/महराजगंज। सिसवा रोड स्थित ढोढिला, घुघली में R.N. Automobiles के नए Hero शोरूम का भव्य शुभारंभ 20 अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। शोरूम के शुभारंभ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र के लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

घुघली-कप्तानगंज रोड पर स्थित hero एजेंसी अब वहां से हटकर सिसवा रोड पर आ रहा है।
Plot No. 336, Siswa Road, Dhodhila Ghughli, Maharajganj स्थित इस नए शोरूम पर ग्राहकों को Hero की विभिन्न दोपहिया गाड़ियों की रेंज उपलब्ध होगी। शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को नई बाइक और स्कूटर के साथ बेहतर सेवा एवं वाहन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, वाहन प्रेमियों एवं ग्राहकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक श्री रामनयन जायसवाल ने लोगों से समारोह में पहुंचकर नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ के साक्षी बनने की अपील की है।


R.N. Automobiles के शुभारंभ के साथ ही घुघली-सिसवा क्षेत्र के लोगों को Hero के वाहनों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। वहीं, Jaiswal Automobiles, Chowk Bazar को सहयोगी फर्म के रूप में दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *