हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय
भिटौली/ महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बलुआ में एक महिला का शव पंखे से हरे रंग के दुप्पटे से लटकता मिला। मृतिका की पहचान शकीना खातून पत्नी इजरारुल्लाह उम्र लगभग 38 वर्ष के रूप में हुई है। मृतिका के शरीर पर सफेद और पीले रंग का सलवार सूट पहनी हुई थी ,मृतिका का पति इजरारुल्लाह रोजी रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब में रहते हैं। सीमृतिका की दो बच्चियां हैं जिनकी उम्र क्रमशः 11 वर्ष और 7 साल है। मृतिका का मायका बरगदही थाना पुरंदरपुर पता चला है।
जानकारी के अनुसार बलुआ निवासिनी सकीना खातून रोज की भांति अपने सारे काम निपटाकर वह दोपहर मे अपने कमरे मे चली गयी। कुछ समय बाद जब उसकी आहट नही मिली तो उसके घर का ही एक कोई उसके कमरे मे झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। लटकती लाश देखकर परिजन रोने चिल्लाने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन दुपट्टे का फंदा काटकर उसका शव नीचे उतारकर चारपाई पर लिटा दिये। मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति इसरारुल्लाह सऊदी मे रहकर रोजी रोटी का काम करता है। मृतका की सास व ससुर घर पर ही रहते थे। पति के साथ इन परिजनो का भी मृतका के साथ सम्बंध अच्छे नहीं थे। इन लोगों की प्रताड़ना से मृतका परेशान रहती थी। मृतका का दस वर्ष पहले शादी हुआ था। मृतका की दो छोटी छोटी लड़कियां हैँ।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रही। यदि तहरीर मिलती है तो जाँच कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
