हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
सिसवा बाजार/महराजगंज- 25 मई 2025, रविवार को जनपद के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के इंदिरा नगर (असमन छपरा) में आज सुबह पुलिस ने लगभग 2 घंटे तक एक महिला के शव को रोके रखा और जांच पड़ताल करने के बाद उस शव अंतिम संस्कार के लिए जाने दिया गयाl
मिली जानकारी के अनुसार सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 इंदिरा नगर (असमन छपरा) निवासी 50 वर्षीय फेकना देवी पत्नी ओमप्रकाश कि बीती रात मौत हो गई। आज सुबह लगभग 7:30 बजे उस शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था कि किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज हमराही के साथ मौके पहुंचे और शव को रोक दिया। कुछ समय बाद शव छोटी नहर तक पहुंची गयी। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर सिसवा पुलिस के साथ महिला पुलिसकर्मी भी पहुंची और शव का निरिक्षण किया। पुलिस को संतुष्टि होने के बाद लिखा पढ़ी कर शव को दाह संस्कार के लिए जाने दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल भी इंदिरा नगर (असमन छपरा) में शव को रोके जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गये। सुबह 7:30 बजे शव को पुलिस ने रोका और 9:20 बजे यानी लगभग 2 घंटे बाद शव दाह संस्कार के लिए ले जाया गया।

