नीरज और प्रीति मंडलीय योग प्रतिस्पर्धा के लिए चयनित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


पुरैना/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) – 25-05-2025, रविवार को  डीएवी नारंग इंटर कालेज घुघली में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में नीरज और प्रीति ने प्रथान स्थान प्राप्त कर मंडलीय प्रतिस्पर्धा  हेतु अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
   
प्रतियोगिता में  सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोधी लक्ष्मीपुर के छात्र नीरज यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डीएवी नारंग इंटर कालेज घुघली के छात्र राजेश सिंह ने द्वितीय स्थान तथा इसी विद्यालय के छात्र शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में टीडी मेमोरियल इंटर कॉलेज घुघली की छात्रा प्रीति राव ने प्रथम स्थान तथा इसी विद्यालय की सृष्टि सिंह  द्वितीय और निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नीरज यादव और प्रीति 26 मई सोमवार को महात्मा गांधी इंटर कालेज में आयोजित मंडलीय ओलंपियाड में प्रतिभाग करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने शुभकामना देते हुए कहा कि आशा और विश्वास है जिस तरह से इन्होंने जनपद स्तर पर प्रदर्शन किया है उससे अच्छा प्रदर्शन कर मंडल में विजेता बनकर अपने विद्यालय और जनपद का  नाम रोशन करेंगे ।
खेल अध्यापक अजय कुमार श्रीवास्तव ,अमित श्रीवास्तव संतोष पांडेय, दलजीत सिंह ने  उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *