अपर जिलाधिकारी के बाद अब महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज- राज्य सरकार द्वारा किये गये पुलिस विभाग में फेरबदल के तहत महराजगंज जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर नया अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह को जौनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है।
महराजगंज जिले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ को बनाया गया है। ये वर्तमान में सिद्दार्थनगर के एएसपी हैं।

राज्य सरकार द्वारा यूपी में आजमगढ़, महराजगंज, कुशीनगर, मथुरा, आगरा, वाराणसी समेत कई जिलों के ASP का तबादला किया गया है। जिसकी सूची निम्न है-
1) अखिलेश भदौरिया, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद फिरोजाबाद को अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद अमरोहा बनाया गया।
2) राजीव कुमार सिंह ।।, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद अमरोहा को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जनपद मथुरा बनाया गया।
3) प्रभात कुमार- ।, अपर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, बरेली को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया।
4) गोपीनाथ सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण) जनपद झांसी को अपर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, बरेली बनाया गया।
5) डा० अरविन्द कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जनपद-मथुरा को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद झांसी बनाया गया।
6) राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) जनपद सम्भल भेजा गया।
7) ममता रानी चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी को अपर पुलिस उपायुक्त. कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया।
9) रंजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, लखनऊ को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया।
9) डा० राजीव कुमार सिंह अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट आगरा को अपर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, मेरठ बनाया गया।
10) राम अर्ज, अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतीक्षारत को अपर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना. अयोध्या बनाया गया।
11) सुबोध कुमार जायसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त / सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ को उपसेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ बनाया गया।
12) डा० प्रवीण रंजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, (दक्षिणी) जनपद सीतापुर को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया।
13) दुर्गेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) जनपद प्रतापगढ़ को अपर पुलिस अधीक्षक, (दक्षिणी) जनपद सीतापुर बनाया गया।
14) शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जनपद आजमगढ़ को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) जनपद प्रतापगढ़ बनाया गया।
15) अखिलेश नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जनपद बाराबंकी को अपर पुलिस अधीक्षक, उ०प्र० पुलिस मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया।
16) रितेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कुशीनगर को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जनपद बाराबंकी बनाया गया।
17) निवेश कटियार, अपर पुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी० मुख्यालय, लखनऊ को अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कुशीनगर बनाया गया।
18) राहुल श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध -मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ को अपर पुलिस अधीक्षक / जनसम्पर्क अधिकारी, पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *