हृदय गति रुकने से महराजगंज ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर का निधन,  अधिकारियों में शोक 

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज, 15 मई 2025 (हर्षोदय टाइम्स) :  ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (EDM )रजी अख्तर का कल रात हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है।

मालूम हो कि रजी अख्तर सिद्दीकी (उम्र 36 वर्ष) घुघली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत के लक्ष्मीपुर देऊरवा के निवासी थे। उनके परिवार में माता–पिता, पत्नी व तीन बच्चे हैं। रजी अख्तर को रात लगभग 01 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिवारजन केएमसी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। रात 2:30 बजे डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रजी अख्तर जनपद में वर्ष 2013 से एनआईसी में कार्यरत थे और जुलाई 2022 से ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे थे।

उनके निधन पर महराजगंज जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है और दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *