आरोप : मंदिर की संपत्ति पिछले पांच वर्षों से घर ले जा रहा फर्जी पुजारी, ग्रामीणों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

Blog महाराजगंज

सेमरहना मंदिर का फर्जी महंथ पिछले 5 वर्षों से करता है मंदिर के पैसों का दुरुपयोग , ग्रामीणों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

निचलौल/महाराजगंज: निचलौल थाना अंतर्गत ग्राम सभा सेमरहना के  ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि हमारे ग्राम सभा सेमरहना में भगवान शंकर-पार्वती का मन्दिर है। मन्दिर के नाम से बाग सहित खेती योग्य भूमि भी है। इस  जमीन पर संतोष पाण्डेय नामक व्यक्ति जो जनपद-कुशीनगर का निवासी है, फर्जी वसीयत के माध्यम से जालसाजी कर खतौनी में अपना नाम अंकित करा लिया है और खेत से उत्पन्न हुए फसलों को विगत 4 वर्षों से बेंच अपने निजी उपभोग हेतु घर उठा ले जाता है।

ग्राम वासियों द्वारा विरोध करने पर कुछ लोगों को फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसा चुका है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज से किया जा चुका है. किन्तु अब तक कोई कार्यवाही हुआ। काफी विरोध के बाद इस बार ग्रामीणों के समझौता के बाद गेहूँ की फसल को मन्दिर परिसर में रखा गया है। जिसके साक्ष्य हेतु फोटो विडियो बनाया गया है। किन्तु संतोष पाण्डेय द्वारा निजी हित के उपभोग हेतु जबरिया गेहूँ बेचने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्राम सभा में काफी रोष व्याप्त है एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

उक्त के दृष्टिगत सगस्त ग्राम बासी यह चाहते हैं कि उक्त गेहूँ को प्रसाशन द्वारा बेंच कर मन्दिर हित / सुन्दरीकरण के उपयोग में लाया जाय। यदि संतोष पाण्डेय द्वारा निजी हित के लिए गेहूँ बेंचने से रोका नहीं गया तो हम ग्रामीण दिनांक 12.05.2025 से मन्दिर परिसर में धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *