हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
निचलौल/महराजगंज- वन विभाग की जमीन पर महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करमहियां व अमड़ी जंगल में स्थित में सैकड़ों वर्ष पुराने मजार को प्रशासन द्वारा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।
निचलौल तहसील प्रशासन ने बताया कि अवैध रुप से वन विभाग की जमीन पर मजार बनाई गयी है। उक्त मजार को प्रशासन द्वारा दिनांक 05/05/2025 दिन सोमवार को सख्ती के साथ जेसीबी से हटवा दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्यवाही उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गयी है। बताया जा रहा है कि मजार लगभग एक डिसमिल जमीन पर स्थित थी। उक्त मजार बांस और तिरपाल से ढका हुआ था। जिसकी देखरेख गांव के ही मोहर्रम अली करते थे। सुचना मिलने पर प्रशासन द्वारा मजार से सम्बन्धित लोगों को वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्षों से अवैध मजार हटाने की बात कही गयी थी लेकिन अवैध कब्जा नही हटाया गया।
सुत्रों की माना जाए तो मोहर्रम अली के पिता भण्डारी बाबा उक्त मजार पर अपना सेवा दिया और जीवन व्यतीत कर दिया। सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर पहले अवैध निर्माण की जांच पड़ताल की फिर जेसीबी मशीन से मजार को ध्वस्त कर दिया। उक्त कार्यवाही शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। उप जिलाधिकारी निचलौल ने कहा कि भविष्य में ऐसे अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा। ऐसा करने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इस संयुक्त अभियान में उप जिलाधिकारी निचलौल तहसील प्रशासन, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह, वन विभाग के क्षेत्राधिकारी सुनील राव, तहसीलदार अमित सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, मनीष पटेल, लेखपाल अनिल कुशवाहा, भारतेन्दु मिश्रा, वन दरोगा अशोक सिंह व एसएसबी सिपाही मौजूद रहे।

