हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
भिटौली/महराजगंज- जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुनपुरा निवासी अभिषेक भारती (22 वर्ष) पुत्र बहाउ भारती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। अभिषेक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक भारती जो जेसीबी का ड्राइवर था और कुछ दिन पूर्व गुजरात राज्य के सूरत शहर में काम के लिए गया था। जहां दिनांक 06 मई 2025 को दिन में लगभग 1:00 बजे दोस्तों के साथ लंच करने के बाद हाथ धुलने के लिए लोहे का दरवाजा खोला। उस दरवाजे में पहले से करंट उतरा था जिसकी चपेट में आकर अभिषेक घायल हो गया। साथ में काम कर रहे हैं लोगों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज प्रारंभ किया लेकिन सफलता नहीं मिली और आधे घंटे बाद अभिषेक की मौत हो गई।
आपको बता दें कि अभिषेक भारती, बहाउ भारती का एकलौता लड़का था। खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
