महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) – 02/05/2025, शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे लगभग सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर चौकी अंतर्गत पड़री बुजुर्ग रोड़ पर नगर पालिका परिषद महाराजगंज के इंदिरा नगर निवासी पत्रकार संजय खरवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी जिसमें पत्रकार घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद महाराजगंज के इंदिरा नगर निवासी पत्रकार संजय खरवार तेज रफ्तार बाइक से घायल हो गये। वही बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उक्त पत्रकार को घायल अवस्था मे पास के अस्पताल ले गये जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।
पीड़ित पत्रकार ने बताया कि नगर चौकी पर इस घटना की हमने जानकारी दी है लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

