हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज/उत्तर प्रदेश- जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रामसभा बैजौली निवासी शफीकुर्रहमान गुरुवार को पुरैना स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। उसी समय अचानक दो युवक आकर गाली-गलौज देते उन्हें बेरहमी से मारने पिटने लगे। दुकान पर मौजुद और अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुये माहौल को शांत कराया। पूरी घटना का विडियो वही पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुये कार्यवाही की मांग की है।
पीड़ित शफीकुर्रहमान ने बताया कि चार पाँच दिन पहले गाँव के ही पाँच लोग लाइसेंसी असलहा लेकर बासपार कोठी क्षेत्र के पनिपरा जंगल में शिकार के लिए गये थे। जंगल में उनको रेंजर और फारेस्ट गार्ड ने पकड़ लिया। जब पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो जांच पड़ताल करने लगी। आरोपियों को शक बना की इसकी जानकारी मैंने ही पुलिस को दिया है। इसी बात पर नाराज होकर आरोपियों ने मेरे उपर हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दिया।
पिडित ने बताया कि ये मनबढ किस्म के लोग है। इनके पास लाइसेंसी बन्दुक है जिससे मुझे व मेरे परिवार को जान माल का खतरा है।
थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

