हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज- 19/04/2025, उत्तर प्रदेश के जिला महराजगंज में एक हिरन का बच्चा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। यह घटना रविवार शाम को घुघली-सिसवा मुख्य मार्ग पर मुंडेरी गांव के पास हृनय नाला पुल के समीप हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हिरन का बच्चा किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया था। लोगों ने सड़क के किनारे घायल हिरन के बच्चे को देखा। तुरंत वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को सड़क से हटाकर सुरक्षित जगह पर रखा और उसे पानी पिलाने की कोशिश की।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घायल हिरन को प्राथमिक उपचार दिया गया। उसे वन्यजीव चिकित्सालय भेजने की कार्रवाई की गई।
वन विभाग से ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसलिए विभाग द्वारा साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाए।

