हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
पनियरा/महराजगंज- पनियरा क्षेत्र स्थित विद्यालय हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज विगत कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के साथ-साथ खेलकूद तथा अन्य सह – पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत रहा है।
जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिनांक 13 जनवरी 2025 को गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज महाराजगंज में जूडो एसोसिएशन महाराजगंज द्वारा आयोजित 12वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल 13 पदक प्राप्त किए। जिसमें 8 स्वर्ण 2 रजत तथा 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शिवांगी चौहान, नीतू पांडे, आराध्या पटेल, राजनंदनी वर्मा, मुस्कान, अंशिका पटेल, रितिका एवं रंजीत गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं नीतू यादव तथा आर्यन गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया तथा इस प्रतियोगिता में आस्था, कृष्ण एवं अमृता पटेल कास्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।


