मेहनत की मिसाल बना जनार्दन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, हाईस्कूल-इंटर में शानदार सफलता

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
कैम्पियरगंज/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों में जनार्दन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम की है। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के दम पर बेहतरीन परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। सफल छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



हाईस्कूल परीक्षा में सुष्मिता यादव ने 525 अंक (87.5%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। नितीश कुमार 513 अंक (85.5%) के साथ द्वितीय और नीलेश 512 अंक (85.33%) के साथ तृतीय स्थान पर रहे। नंदिनी ने 503 अंक (83.83%) के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि सानिया और चांदनी ने 493 अंक (82.16%) हासिल कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया।



इंटरमीडिएट परीक्षा में अर्पिता ने 417 अंक (83.4%) के साथ कॉलेज टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आकाश 411 अंक (82.2%) के साथ द्वितीय, खुशी 384 अंक (76.8%) के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। नंदिनी 348 अंक (69.6%) के साथ चौथे और मैना 346 अंक (69.2%) के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।



विद्यालय के प्रबंधक चन्द्र प्रकाश सिंह, संरक्षक रवि प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य चन्द्र सेन सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस सफलता को यादगार बनाया।



जनार्दन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को निखारने की सशक्त पाठशाला है, जहां हर वर्ष सफलता की नई इबारत लिखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *