हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय
भिटौली/महाराजगंज: भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट), क्षेत-सदर, जनपद – महराजगंज में किचन (रसोईघर) का ताला तोड़कर 10 लीटर का कुकर तथा पानी का मोटर बीते रात उड़ा ले गए चोर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भिटौली थाने पर लिखित तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।
थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने तहरीर मिलने की पुष्टि की और बताया कि दोषियों के साथ सख्त कार्रवाई होगी।




