सैनिक के भाई की असामयिक मृत्यु पर शोक

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महाराजगंज: विकास खण्ड परतावल के ग्राम पंचायत धर्मपुर निवासी एसएसबी जवान जुगेश प्रसाद के भाई राकेश कुमार 40 वर्ष की मृत्यु पर क्षेत्र में गहरा शोक है। राकेश कुमार कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। आज अचानक लगभग 6:00 बजे उनका इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।मृत्यु की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। लोग उनके पिता समाजसेवी नंदकिशोर को सांत्वना दे रहे थे। ग्राम प्रधान सुग्रीव प्रसाद जायसवाल, भीम रावत, रामानंद चौधरी, छेदी चौधरी, वशिष्ठ जायसवाल, केदारनाथ पांडेय, रामभवन यादव, रामायण यादव, अरुण जायसवाल, उपेन्द्र मिश्र आदि सैकड़ो लोगों ने उनके पैतृक निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *