नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



वाल्मीकि बैराज पर डेढ़ लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज, स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज, 30 अगस्त 2026। नेपाल राष्ट्र के अंतर्गत नारायणी नदी के कैचमेंट क्षेत्र में लगभग सभी रेन गेज स्टेशनों पर सामान्य वर्षा होने के कारण नारायणी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि वर्तमान में स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर में कृत्रिम रूप से बनी बैरियर झील के डिस्चार्ज का विशेष प्रभाव नहीं है। नदी के जलस्तर में वृद्धि मुख्य रूप से कैचमेंट क्षेत्र में हो रही सामान्य वर्षा के कारण बताई जा रही है।
जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए संबंधित विभागों एवं प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।

वहीं, वाल्मीकि बैराज पर अधिकतम डिस्चार्ज लगभग डेढ़ लाख क्यूसेक तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी एवं निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा किसी भी तरह की सूचना को गंभीरता से लेने की अपील की गई है।

फिलहाल बाढ़ जैसी किसी आपात स्थिति की सूचना नहीं है और हालात सामान्य एवं नियंत्रण में हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *