नगरपालिका सिसवा के विकास के लिए कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स /अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- सिसवा नगर पालिका में विकास के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिसवा के बुनियादी ढांचे और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना हैं।

यह जानकारी नगर पालिका सिसवा अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने देते हुए बताया कि लखनऊ में नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के साथ मुलाकात में सिसवा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बड़ी तेजी से विकास हो रहा है। नगर पालिका सिसवा में विकास की लहर दौड़ रही ही हैं।

नगर विकास मंत्री एवं उर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने नगर पालिका सिसवा के लिए निम्न परियोजनाएं जिनकी मंजूरी दी है –
1- मां वैष्णो देवी वार्ड नंबर 13 देवीनगर में वंदन योजना के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे।
2- लगभग 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निर्माण कार्य किया जाएगा।
3- लगभग 3 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से जल निकासी और सीवरेज प्रणाली में सुधार किया जाएगा।
4- लगभग 1 करोड़ 8 लाख 87 हजार रुपये की लागत से पेयजल आपूर्ति प्रणाली में सुधार किया जाएगा।
5- लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत विकास कार्य किए जाएंगे।
6- लगभग 53 लाख 7 हजार रुपये की लागत से तालाबों और पोखरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

नगर पालिका सिसवा अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने सिसवा के विकास के लिये योजनाओं के स्वीकृत प्रदान करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए. के. शर्मा को धन्यवाद दिया। इन परियोजनाओं से सिसवा का विकास बहुत तेजी से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *