हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
सोनौली/महराजगंज। अमृतसर से राहत एवं खाद्य सामग्री लेकर नेपाल पहुंचे Serve Humanity Serve God Charitable Trust के स्वयंसेवकों को सीमा पर अनुमति नहीं मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा।
स्वयंसेवकों के अनुसार वे नेपाल में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों तक भोजन और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने आए थे। सोनौली–बेलहिया सीमा पर नेपाल भंसार, प्रशासन और पुलिस से अनुमति मांगी गई, लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने पर उन्हें सामग्री से भरी गाड़ियों के साथ पंजाब लौटना पड़ा।
घटना ने आपदा के समय सीमा पार मानवीय सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया और प्रशासनिक समन्वय पर सवाल खड़े किए हैं। मामले में नेपाली प्रशासन और भंसार विभाग का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।


