आईपीएल चीनी मिल सिसवा में स्टीम पाइप फटने से 2 कर्मचारी घायल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

सिसवा बाजार/महराजगंज-   आईपीएल शुगर मिल सिसवा के मिल हाउस में मंगलवार को स्टीम पाइप फटने से मिल के इंजीनियर सहित दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मंगलवार की सुबह में फैक्ट्री के मिल हाउस में चीफ इंजीनियर व कुछ कर्मचारी मिल के संयंत्रों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बगल में लगा स्टीम पाइप अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। जाँच कर रहे कर्मचारी पहले तो कुछ समझ नहीं पाए। बाद में देखा तो स्टीम पाइप फटने की वजह से 55 वर्षीय विजयंत अग्रवाल व 50 वर्षीय महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मिल के अन्य कर्मचारियों ने घायलावस्था में दोनों कर्मचारियों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सिसवा आईपीएल शुगर मिल के यूनिट हेड संदीप पंवार ने कहा कि मंगलवार सुबह में मिल हाउस का स्टीम पाइप फटने से दो कर्मचारी घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है, दोनों की हालत में सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *