हर्षोदय टाइम्स / छोटेलाल पाण्डेय
महराजगंज , कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन प्रभारी विधायक सत्य नारायण पटेल शुक्रवार से ही गोरखपुर में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की महराजगंज लोकसभा क्षेत्र एवं गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की तैयारियों में जुटे हैं।
14 मई मंगलवार को 10.30 बजे नई दिल्ली से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय के साथ विशेष विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से वे हेलिकाप्टर से 12.15 बजे से जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज पहुंचेंगे। वहां इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। पुन 1.15 बजे से हेलिकाप्टर से उड़कर 2.30 बजे सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम आएंगे। यहां बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गोरखपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से 4 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
सत्य नारायण पटेल ने दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संग जनसभा की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाताओं को जनसभा में पहुचने के लिएआमंत्रित किया जाए।

