संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने लोगों की सुनी समस्याएं

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज : 01 मार्च 2025, शनिवार,   जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के साथ जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 मामले जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमे 01 मामले का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही करते हुए शेष मामलों को शीघ्रतापूर्वक और गुणवत्तापूर्वक निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें। उन्होंने सामान्य प्रकरणों को 48 घंटे के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सहित जटिल प्रकरणों में मामलों में राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम आवश्यकतानुसार गठित करते हुए कार्यवाही करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डॉ0 श्रीकांत शुक्ला, एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय व तहसीलस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *