आनंदनगर /महाराजगंज : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद पर कार्यरत रहे रामशरण गुप्ता का 28 फरवरी 2025 को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भावभीनी विदाई दिया गया । उक्त अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि विदाई एक प्रक्रिया है इससे व्यक्ति को घबराने की आवश्यकता नहीं है । जिस दिन व्यक्ति नौकरी में आता है उसी दिन उसका सेवानिवृत्ति तिथि निश्चित हो जाती है ।
उन्होंने कहा कि रामशरण गुप्ता स्वास्थ्य पर्यवेक्षक 37 वर्षों तक लगातार फरेंदा बनकटी में अपना अच्छा कार्य करके दिखाएं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद पर कार्य करते हुए उन्होंने सामाजिक राजनीतिक एवं अपने पद का जिम्मेदारी पूर्वक बखूबी ढंग से निर्वहन किया ।
डॉक्टर एमपी सोनकर ने कहा की लगभग 3 साल से रामशरण गुप्ता मेरे साथ कार्य कर रहे हैं इसलिए विदाई के समय थोड़ा कष्ट जरूर होता है ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व बनकटी के नेत्र चिकित्सक ओमप्रकाश त्रिपाठी ,नर्सिंग अधिकारी लालजी त्रिपाठी, बीसीपीएम बबीता शर्मा , गौरीशंकर त्रिपाठी ,अंजनी कुमार सिंह, गीता राय , विनोद गुप्ता, किरण सिंह, नीतू गुप्ता, शकुंतला गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्रा, बीपीएम शकुंतला के अतिरिक्त बनकटी के समस्त चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य कर्मचारी आदि लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपना योगदान प्रस्तुत किया ।
संवाददाता हरि प्रकाश पांडे

