हर्षोदय टाइम्स/ सुनील मणि त्रिपाठी
धानी बाजार/ महराजगंज। धानी क्षेत्र के लोगों को सोमवार को बड़ी सौगात मिली। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद धानी बाजार से जिला मुख्यालय महाराजगंज के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई। फरेंदा के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर बस को महाराजगंज के लिए रवाना किया।
अब यह बस सेवा नियमित रूप से प्रतिदिन संचालित होगी। बस सुबह 8 बजे धानी बाजार से महाराजगंज के लिए रवाना होगी। सीधी बस सेवा शुरू होने से धानी बाजार के साथ ही आसपास के गांवों के ग्रामीणों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले धानी बाजार से महाराजगंज के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। इसके चलते लोगों को मुख्यालय जाने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। सीधी बस सेवा शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी के प्रयास की सराहना की।
विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए धानी बाजार से महाराजगंज के लिए बस सेवा शुरू कराने का प्रयास किया गया, जिसे अब सफलता मिली है।
इस अवसर पर एआरएम सर्वजीत वर्मा, फोरमैन अरविंद त्रिपाठी, चालक राधा रमण त्रिपाठी, परिचालक वंदना कुमारी, मोहम्मद सफीक, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, पूर्व प्रमुख महबूब आलम, राजेश मौर्य, बाबूराम लोधी, ईश्वर यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनारायण चौरसिया, बृजेश पटेल, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष धानी राहुल सिंह, बृजेश पांडे, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, रमेश प्रधान सिकंदरा, युवा नेता गोलू पासवान, निखिल गौड़, पटवारी निषाद, हरि गोपाल गौड़, पूर्व प्रधान सुदामा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे।

