पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स):  जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजापुर निवासी विक्रम उर्फ तीजू उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र चंद्रिका सहानी का शव आम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला।

पुरन्दरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु महराजगंज भेज दिया।

परिजनों ने मीडिया को बताया कि किसी बात को लेकर गुरुवार की रात तीजू नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था। कुछ देर बाद जब परिजन ढूंढने लगे काफी खोजबीन के बाद थकहार हैरान परेशान होकर घर वापस लौट आये।

सुबह जब मृतक तीजू की मां
घर के पीछे बगीचे में गई और देखा कि बेटे का शव आम के पेड़ से लटक रहा है। यह मंजर देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और दहाड़ मारकर जोर-जोर से रोने लगी। शोर सुनकर अन्य परिजन व गांव के लोग इकट्ठा होने लगे। जानकारी मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव मौके पर पहुंचकर मामले को जाना और तत्काल पुरन्दरपुर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा,संजीव यादव, गिरीश कुमार ने आम के पेड़ से शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव में बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस टीम भेज दिया गया, प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। पोस्टमार्टम के लिए एक प्रार्थना पत्र मिली है जिसके आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *