13 जनवरी 2025 को बृजमनगंज में आयोजित होगी अनोखी मेंहदी प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

नारी सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

बेहतर समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका : प्रियंका जायसवाल

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज! नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित प्रियंका मेकओवर एंड एकेडमी की संचालिका, ब्यूटीशियन एवं मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका जायसवाल, जो बॉलीवुड अभिनेत्री से सम्मानित हो चुकी हैं, महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक अनोखा आयोजन करने जा रही हैं। यह मेहंदी प्रतियोगिता 13 जनवरी 2025 को आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं और बालिकाओं को संस्था द्वारा रजिस्टर्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। साथ ही तीन विजेताओं को विशेष सम्मान स्वरूप ब्रांड एंबेसडर चीफ गेस्ट डॉक्टर प्रियंका जायसवाल द्वारा शील्ड दी जाएगी और उन्हें दो से तीन दिन का निःशुल्क डेमो कोर्स कराया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के बारे में संचालिका प्रियंका जायसवाल ने बताया कि उनकी संस्था प्रियंका मेकओवर एंड एकेडमी का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। यहां महिलाओं को सौंदर्य प्रशिक्षण, मेहंदी कला और दुल्हन सज्जा के कोर्स सिखाए जाते हैं।

यह प्रतियोगिता बृजमनगंज में पहली बार आयोजित की जा रही है। इसके लिए फार्म शुल्क 500 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में 50 महिलाएं और बालिकाएं हिस्सा लेंगी, जो अपने साथ एक महिला साथी को लेकर आएंगी। इस प्रकार कुल 100 महिलाएं और बालिकाएं इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। सभी प्रतिभागियों को लंच बॉक्स और एनजीओ द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

प्रियंका जायसवाल के संघर्ष और सफलता की कहानी

संचालिका प्रियंका जायसवाल ने बताया कि स्नातक की पढ़ाई के बाद उन्होंने शादी के बाद ससुराल में आत्मनिर्भर बनने का निर्णय लिया। पति का सहयोग और हौसला मिला, जिससे उन्होंने गोरखपुर, लखनऊ और दिल्ली से ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लिया। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने बॉलीवुड हेयर आर्टिस्ट जावेद हबीब और अभिनेत्री अमीषा पटेल जैसे सेलेब्रिटीज से बेस्ट ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट का खिताब हासिल किया।

उन्होंने कहा कि लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्हें प्रोत्साहन और सही दिशा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा महिलाएं समाज के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाती है, चाहे वह बेटी, पत्नी या मां के रूप में हो।

प्रतिभागियों के लिए जरूरी जानकारी

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2024 है। इच्छुक महिलाएं और बालिकाएं 9838031668 या 9918802907 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *