हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
नौतनवां /महराजगंज!भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव को लेकर आज गुरुवार की देर शाम नौतनवां कस्बे के भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों के चुनाव पर गहन चर्चा की गई।
इस बैठक में चुनाव अधिकारी ओमकार केसरी, जिलाध्यक्ष महाराजगंज संजय पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह, जितेंद्र पाल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नौतनवां विधानसभा के तीन मंडलों – पूर्वी, पश्चिमी, और नगर मंडल – के अध्यक्षों के चुनाव के लिए चर्चा और दिशा-निर्देश तय करना था। इसके साथ ही, इन मंडलों में विभिन्न बूथों के गठन और सत्यापन का कार्य अभी अधूरा होने पर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने यह जिम्मेदारी मंडल अध्यक्ष के दावेदारों को सौंपी है कि वे छूटे हुए बूथों का गठन जल्द से जल्द पूरा करें।
चुनाव अधिकारी ओमकार केसरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी की जिम्मेदारी है कि छूटे हुए बूथों का गठन करा कर अपनी सक्रियता दिखाएं। संगठन को मजबूत करने में बूथों की भूमिका अहम है।
बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों की एक संभावित सूची तैयार की गई, और सक्रिय सदस्यों से उनके सुझाव भी लिए गए।
जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि आज की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ गठन है ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जा सके।
बैठक में उपस्थित भाजपा के सक्रिय सदस्यों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।
