डीडीआईसी के छात्र सूर्यकांत ने जेईई मेन किया क्वालीफाई, विद्यालय में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

भिटौली, महराजगंज। जेईई मेन-2026 के घोषित परिणाम में दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज (डीडीआईसी), प्रयागनगर भैंसा के छात्र सूर्यकांत त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84.41 एनटीए स्कोर हासिल किया है। उनकी सफलता से विद्यालय के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन हुआ है।


नौतनवा क्षेत्र के परसा सोमाली गांव निवासी एवं विद्यालय के आवासीय छात्र सूर्यकांत ने गणित में 90 तथा भौतिक विज्ञान में 91.27 एनटीए स्कोर प्राप्त किया। रसायन विज्ञान में मिले अंकों के साथ उनका कुल एनटीए स्कोर 84.41 रहा। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने जेईई मेन क्वालीफाई कर बीई/बीटेक में प्रवेश की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। उन्हें जनरल कैटेगरी में अखिल भारतीय रैंक 37,305 तथा कॉमन रैंक 2,42,693 प्राप्त हुई है।


सूर्यकांत की इस उपलब्धि से उनके पिता कुंजबिहारी त्रिपाठी और माता विभा शुक्ला समेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों और रिश्तेदारों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, असिस्टेंट डायरेक्टर मोहम्मद महफूज सहित शिक्षक मनमीत पटेल, सरवन विश्वकर्मा, महेंद्र उपाध्याय, गंगेश वर्मा, राजेंद्र कुमार, राहुल जायसवाल, उषा सिंह, कैमलिया सरकार, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल और सीमा पांडेय ने मेधावी छात्र को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। सभी ने उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में एक सफल इंजीनियर बनने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *