अर्जुन चौधरी/हर्षोदय टाइम्स
भिटौली/महराजगंज- जनपद महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा कमहरियाँ में बीते दिनों चार पहिया वाहन को साइड लेने के विवाद में हुईं हत्या कांड में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को भिटौली पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
मालूम हो कि बीते 5 सितम्बर 2024 को भिटौली थाना क्षेत्र के कमहरियाँ खुर्द गांव में गाड़ी को साइड देने के विवाद में बरगदहीं निवासी युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने आठ पर हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर दो को जेल भेजा था। जिसमें वारिस पुत्र स्व. रसीद निवासी कमहरियाँ खुर्द तभी से फरार चल रहा था।
भिटौली पुलिस ने फरार चल रहे हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त वारिस को छपिया नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य, चौकी प्रभारी चंद्रपाल यादव, विद्यासागर, रवि प्रताप सिंह, परमहंस गौड़, आशुतोष राय शामिल रहे।

