शहीद अमित कुमार तिवारी स्मृति मैत्रीपूर्ण वालीबाल प्रतियोगिता में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल विजयी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/ महराजगंज! सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती गांव भगवानपुर के एसएसबी कैंप के खेल मैदान पर आज शहीद अमित कुमार तिवारी की स्मृति में एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने 22 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की टीम को 02 -01 से हरा दिया।

बता दें कि एसएसबी 22 वीं वाहिनी महाराजगंज के आदेशानुसार आज दिनांक 11- 09 – 2024 को समय 17:00 बजे से 18:00 बजे तक शहीद आ. सा- अमित कुमार तिवारी के स्मृति मे “ई” समवाय भगवानपुर मे ई समवाय व नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया।

नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी की टीम में वालीवाल खिलाड़ी ए.एच.सी.कमल राजगिरि,एच.सी.प्रिथू मल्लाह,व अन्य 07 जवान और ई समवाय भगवानपुर के टीम में निरीक्षक सामान्य जयन्ता घोष ,समवाय प्रभारी महोदय के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी नागेन्द्र, आरक्षी श्याम सुन्दर राव,आरक्षी रजनीश कुमार व अन्य 04 जवान वालीवाल खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया,जिसमें नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की टीम के 0 2 – 01 से विजयी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *