हर्षोदय टाइम्स (छोटेलाल पाण्डेय)
महराजगंज। वर्तमान में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता शून्य कर दी गई है। अब सभी को भारतीय जनता पार्टी का पुनः सदस्य बनना होगा। एक सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों की सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दक्षिणी मण्डल में 86 बूथों पर 8600 सदस्य बनाए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मंगलवार को जखीरा मण्डल के कार्य कर्ताओ को सम्बोधित कर कहा कि एक सितंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी-संगठन ने तय किया है।
शक्ति केंद्र स्तर पर अभियान के लिए 31 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर भी कार्यशालाएं होगी। प्रयास रहेगा कि अभियान की शुरुआत में ही अधिक से अधिक सदस्य बना लिए जाए। अभियान के लिए सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का लक्ष्य दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि
भाजपा का सदस्य बनने के लिए 8800002024 नंबर पर एक सितंबर से अभियान शुरू होगा। भाजपा का सदस्य नमो एप एवं कियोस्क कोड के माध्यम से भी बना जा सकता है। सांसद, विधायक, एमएलसी ब्लाक प्रमुख ,चेयरमैन सहित जनप्रतिनिधियों के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष भोला मल्ल संचालन महामंत्री अरबिंद चौधरी ने किया।
इस अवसर पर हियुवा के ब्लाक सयोजक भरत शुक्ल, मार्कण्डे ओझा, सेतभान सिंह, पिछड़ा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राम सूरत सिंह, अजीत मिश्र, प्रधान बंटी पटेल, हेमन्त मौर्या, लाल बहादुर , टिकोरी सिंह, हरिकिशुन सिंह,इंद्रजीत सिंह,महेश गुप्ता,सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

