रक्षाबंधन पर्व पर जायसवाल अतिथि भवन में हुआ श्रावणी पूजन कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

नौतनवां/ महराजगंज! आज दिनांक 19/ 8/ 2024 दिन सोमवार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जायसवाल महासभा अतिथि भवन नौतनवां में आयोजित परंपरा के अनुसार श्रावणी पूजन के कार्यक्रम में उपस्थित संरक्षक अध्यक्ष श्री नंदलाल जायसवाल जी तथा वर्तमान अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी जायसवाल जी एवं अन्य पदाधिकारी गणों में श्री राम रूप जयसवाल जी,श्री नित्यानंद गुप्ता जी, श्री सुधाकर जायसवाल जी ,श्री उमा जायसवाल जी ,श्री जितेंद्र जायसवाल जी, श्री सुरेश जयसवाल जी ,श्री रिंकू जायसवाल जी एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा हवन पुजन किया गया।

पूजन के पश्चात समाजसेवी और जायसवाल अतिथि भवन के संरक्षक नंदलाल जायसवाल ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य ,दीर्घायु जीवन तथा निरोगी काया की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *