कोलकाता में हत्या की शिकार महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की याद में भैरहवा में जलाए गए दीपक

इंडो नेपाल

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल! भारत के पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में नेपाल में भी प्रदर्शन जारी है। बीते शुक्रवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई।

ड्यूटी के दौरान स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में छात्रों और डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

मृतक डाॅ. मौमिता देवनाथ की याद में भारतीय सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा में भी दीप जलाया गया। कई शिक्षण संस्थानों ने भी रविवार की शाम बैंक रोड (बुद्ध बाजार) में दीप जलाया।

शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जय सिंह थापा ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के लिए दीप जलाया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना का वे कितना भी विरोध करें, वह कम है। यह घटना एक दरिंदगी को दर्शाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ड्यूटी के दौरान स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में छात्रों और डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *