लॉर्ड कृष्णा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में एमएससी विज्ञान की मिली मान्यता

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

 

हरिप्रकाश पाण्डेय

आनंद नगर/ महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) जिले के फरेंदा क्षेत्र में स्थित लॉर्ड कृष्णा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज भगतपुर फूलमनहा में एमएससी के लिए जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान की मान्यता मिल गई है । इस कालेज मे एमएससी जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान की मान्यता मिल जाने से लॉर्ड कृष्णा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के परिवार के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है । अब इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को एमएससी जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान अध्ययन करने के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा । यह उपलब्धि पीजी कॉलेज के प्रबंधक कमलेश पांडे के अथक प्रयास से प्राप्त हुआ है।

उन्होंने प्रेस संवाददाता को बताया कि पीजी कॉलेज जो भी कोर्स बाकी है भविष्य में उसे भी लाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि पीजी कॉलेज को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

मान्यता मिलने पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्राचार्य डॉक्टर राम सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रत्नेश पांडे वरिष्ठ लिपिक योगेंद्र प्रताप सिंह उप प्रबंधक नववर्ष पांडे समाजसेवी महिला विजय लक्ष्मी आदि लोगों ने बधाई दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *