सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह आयोजित कर प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथ दुबे को दी गई विदाई

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज 30 अप्रैल : उ०प्र० मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा-महाराजगंज के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत श्रीनाथ दुबे शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में श्रीनाथ दूबे को लंबे समय तक कलेक्ट्रेट महराजगंज को अपनी सेवा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि दूबे जी बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और कलेक्ट्रेट महराजगंज के अबतक के सफर में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। इनके अनुभव से हम लोगों को भी काफी कुछ सीखने को मिला है। हम सब  दूबे के सुखमय और स्वस्थ जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

जिलाधिकारी महोदय ने कह कि व्याक्ति को अच्छा अधिकारी/कर्मचारी होने के साथ एक अच्छा इसान भी होना चाहिए। दूबे जी में ये दोनो गुण विद्यमान है।


उन्होंने कहा कि इनके द्वारा एक कार्यकाल पूर्ण करने के पश्चात दूसरा कार्यकाल भी इंटर कॉलेज के प्रबंधक के रूप में शुरू किया जा रहा है। आशा है कि इनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से विद्यार्थियों को भी मिलेगा।


श्री दूबे ने पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ–महराजगंज के पद पर भी रहते हुए लंबे समय तक संगठन का कार्य किया।
जिलाधिकारी महोदय ने श्री दूबे और फरेंदा तहसील से सेवानिवृत्त कर्मचारी ललई प्रसाद को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही दोनो लोगों को भगवद्गीता पुस्तक भी भेंट की।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर श्री रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त दोनो कर्मियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


विदाई समारोह में कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *