हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
घुघली/महराजगंज- घुघली पुलिस ने 14 साल पुराने मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने धनगढी मुण्डेरी राय टोला निवासी संतोष कुमार सिंह पुत्र जगतनरायन सिंह को उसके गांव धनगढी मुण्डेरी राय टोला से गिरफ्तार किया। संतोष कुमार सिंह के खिलाफ थाना घुघली में मुकदमा संख्या 80/2009 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (सरकारी कार्य में बाधा डालना) का मामला दर्ज था।
इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
