पुरैना खंडी चौराहे पर भीषण जाम, स्कूली बसों समेत घंटों फंसे वाहन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


घुघली/महराजगंज। थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर मंगलवार को अचानक भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। चौराहे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जाम में कई स्कूली बसें भी फंस गईं। बसों में बैठे छात्र-छात्राओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा ई-रिक्शा, गैस सिलेंडर लदे वाहन, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को भी आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। जरूरी काम से निकले लोगों को भी काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार पुरैना खंडी चौराहे पर यातायात नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।


स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से चौराहे पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने, आवश्यकतानुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *