मऊपाकड़ से लापता हुई बोलने में असमर्थ महिला, तलाश में जुटे परिजन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। 23 अगस्त 2026, रविवार को फुरसतपुर रास्ते से बागापार होते हुए महाराजगंज के मऊपाकड़ से एक बोलने में असमर्थ महिला लापता हो गई है। परिजनों ने लोगों से महिला की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।

परिजनों के अनुसार लापता महिला ने आसमानी रंग की साड़ी पहन रखी है। पैरों में काला सैंडिल और हाथ में लाल रंग का बैग है। महिला बोलने में असमर्थ है, जिसके कारण उससे बातचीत कर पहचान की पुष्टि करना मुश्किल है।

परिजनों ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है और महिला के बोलने में असमर्थ होने के कारण उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं महिला दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
📞 6386004860
📞 9453860582

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि मानवता के नाते महिला की तलाश में सहयोग करें और जानकारी मिलने पर बिना देरी किए परिजनों को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *