निचलौल-सिसवा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग समेत किशोरी घायल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

निचलौल/महराजगंज। निचलौल-सिसवा मार्ग पर क्रांति चौराहे के पास मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया।
घायलों की पहचान इटहिया गांव निवासी शिवशंकर (70) पुत्र बिरजू यादव और बुढ़ाडीह निवासी आरती (12) पुत्री सूरज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि क्रांति चौराहे के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सीएचसी निचलौल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *